हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में आयोजित आचार्य बैठक में हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को पंचपदी शिक्षण प्रणाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और इंग्लिश स्पोकन विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
स्मार्ट बोर्ड और पीपीटी के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में उन्होंने शिक्षकों को प्रभावी लेसन प्लान तैयार करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति अपनाने और विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के विभिन्न उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों को लगातार अपडेट और अपग्रेड होते रहना होगा, तभी वे छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

बैठक में लर्निंग ऑब्जेक्टिव, लर्निंग आउटकम, लर्निंग मटेरियल और लर्निंग स्ट्रेटजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी शिक्षकों से प्रशिक्षण में मिली सीख को व्यवहार में लागू करने का आह्वान किया

