हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल की टीम ने बड़कागांव क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएफओ मौन प्रकाश के निर्देश पर आईएफएस मोहित कुमार बंसल के नेतृत्व में पांडे कुली गांव में छापेमारी कर तीन अवैध आरा मशीनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से 12 ट्रैक्टर सखुआ लकड़ी के बोटे और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया। मामले में बड़कागांव वन क्षेत्र कार्यालय में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और छह लोगों

को आरोपी बनाया गया है। वन विभाग के अनुसार, पिछले एक महीने में यह पश्चिमी वन प्रमंडल की चौथी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बरही, बरकट्ठा और चालकुशा वन क्षेत्रों में भी अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। आईएफएस मोहित कुमार बंसल ने कहा कि वन संरक्षण को लेकर विभाग पूरी तरह गंभीर है और अवैध गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

