मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के महेशपुर, रद्दीपुर और लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए लोगों से शांति और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। महेशपुर क्षेत्र में बलियाडांगा, रोलाग्राम, छक्कुधारा और महेशपुर चौक तक, रद्दीपुर

ओपी क्षेत्र में दहापाड़ा, फुटानी मोड़, चिनाडांगा और पहाड़िया टोला सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं लिट्टीपाड़ा में भी प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में पुलिस की मौजूदगी देखी गई। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

