हजारीबाग के सिंदूर पंचायत की होनहार बेटी डॉ. आयुष कुमारी ने मेडिकल की डिग्री प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुखिया सरोज देवी, कृष्ण कुमार मेहता और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें बुके, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. आयुष कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गोपाल प्रसाद मेहता और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि गांव से

निकलकर डॉक्टर बनने का सपना उनके परिवार के समर्थन से पूरा हुआ है। डॉ. आयुष कुमारी ने यह भी संकल्प लिया कि सिंदूर पंचायत के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाएंगी और जरूरतमंदों की सेवा करेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

