हजारीबाग परिसदन भवन में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यदु राणा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित रहे। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा जिला सम्मेलन, सदस्यता अभियान और संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान हजारीबाग जिला मुख्यालय में विश्वकर्मा

भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है और सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। वहीं जिला अध्यक्ष यदु राणा ने घोषणा की कि हजारीबाग में विश्वकर्मा भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।

