अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर आयोजित खेल सप्ताह के तहत जिला प्रशासन और जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय साइकिलिंग एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साइकिलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार तथा जिला

ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-16 बालक वर्ग में बिबेक दास और अंडर-20 में समीर अंसारी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में अंडर-16 में अंकिता मंडल और अंडर-20 में सुधा कुमारी पासवान विजेता रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

