अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा पाकुड़ के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, डीएसपी मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के पदाधिकारी और विद्यालय परिवार

उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक और कानूनी परिणामों की जानकारी दी गई। सचिव रूपा बंदना किरो ने कहा कि नशा युवाओं को उनके लक्ष्य से भटका देता है और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। वहीं डीएसपी उज्जवल कुमार साहा ने बताया कि नशा कई अपराधों की जड़ है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली।

