पाकुड़ जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मुफसिल थाना क्षेत्र के केकेडीएम उच्च विद्यालय झिकरहाट्टी, लिट्टीपाड़ा के सरस्वती शिशु विद्यालय और मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नगरनवी उच्च विद्यालय में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक

कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा और डायन प्रथा के खिलाफ जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व से भी अवगत कराया। इसके साथ ही आपातकालीन सेवा नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। छात्रों और शिक्षकों ने समाज को नशामुक्त, सुरक्षित और कुरीतिमुक्त बनाने का संकल्प लिया।

