खबर कैमूर से है जहां भभुआ शहर पटेल चौक स्थित अष्टभुजी जाने वाली नहर के बगल में स्थित अमेरिकन लाइब्रेरी में बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई.देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे कोचिंग परिसर में अफरा-तफरी मच गई, आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी.सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई,जिसके बाद उसने तेजी से पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया.घटना में कोचिंग संस्थान के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं अन्य सामानों को नुकसान पहुंचा है.हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के भवनों तक फैल सकती थी. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई.अग्निशमन विभाग द्वारा

आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जांच करने पहुंचे भभुआ सीओ पुरुषोतम कुमार ने बताया भभुआ थाना अध्यक्ष के साथ लाइब्रेरी का जांच करने आए है.जहां प्रथम दृष्टि देखने से यह दिखता है कि किसी भी तरीके का ह्यूमन लॉस नहीं हुआ है.लेकिन कहीं ना कहीं जो इसके संचालक हैं उनके द्वारा आपदा विभाग की तरफ से दी गई गाइडलाइन की किसी भी तरीके का नियम पालन नहीं किया जा रहा था है, हम इसकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे और जो कार्रवाई संभव होगा लाइब्रेरी संचालक पर किया जाएगा। सीओ ने कहा कि गलिमत रहा कि उस समय बच्चे नहीं थे क्योंकि उसी में एक अमेरिकन किड स्कूल भी चलता है, गलिमत रहा कि कैमूर में लखनऊ जैसा घटना नहीं हुआ, इसको लेकर हम लोग ध्यान रख रहे हैं, ताकि कोई अनहोनी हमारे जिला में नहीं हो सके। सवाल यह उठता है कि लखनऊ में हुए इतने बड़े अग्निकांड से बिहार पुलिस प्रशासन की आँखे नहीं खुल रही है, गरिमत रहा कि अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों की तत्काल पहुचने से आग पर काबू पा लिया गया, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस लाइब्रेरी संचालक पर क्या कार्रवाई करती।
