कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका |

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढहा, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका |

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। तारातला बेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम में लोहे की बीम पर बन रहा विशाल शेड अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन मंजिला निर्माणाधीन ढांचे का एक हिस्सा गिर गया है। आशंका जताई जा रही है कि 35 से 40 मजदूर मलबे में फंसे हो सकते हैं, जबकि कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 50 तक बताई जा रही है।

राहत की बात यह है कि अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे के भीतर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिसके चलते बचाव कार्य और तेज कर दिया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *