मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच माटुंगा रोड रेलवे ट्रैक पर हुए जलभराव को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। वेस्टर्न रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और मानसून के दौरान रेल सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक से पानी हटाने के बाद परिचालन पर नजर रखी जा रही है

ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। भारी बारिश के बावजूद मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाओं को चालू रखने के लिए रेलवे की टीमें 24 घंटे मैदान में तैनात हैं। वेस्टर्न रेलवे ने कहा है कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

