भारत और रूस के संबंधों को एक नई दिशा देते हुए मॉस्को में दोनों देशों के शीर्ष न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। रूस के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश इगोर क्रास्नोव ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से मुलाकात की। इस बैठक में न्यायिक सहयोग को मजबूत बनाने, कानून, न्यायिक प्रक्रियाओं और न्यायिक सुधारों से

जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने न्यायपालिका के क्षेत्र में आपसी समझ और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। माना जा रहा है कि यह मुलाकात भारत-रूस संबंधों को न्यायिक क्षेत्र में नई मजबूती प्रदान करेगी और दोनों देशों के बीच संस्थागत सहयोग को आगे बढ़ाएगी।

