महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर अपने मंगेतर की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले के पास करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिया ने इसे फोटो खिंचवाने के

दौरान हुआ हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच में कथित साजिश का खुलासा हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी दो बार केतन की हत्या की कोशिश कर चुके थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। मृतक केतन एक युवा कारोबारी था और नवंबर में उदयपुर में दोनों की भव्य शादी होने वाली थी। इस खुलासे के बाद दोनों परिवारों और इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है

