हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक लोहे का पुल अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर रेत से लदा एक डंपर गुजर रहा था, जो पुल टूटते ही नीचे जा गिरा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज धमाके के साथ पुल ढह

गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में ओवरलोड डंपर को हादसे की वजह माना जा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पहले से प्रतिबंधित थी। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डंपर के गुजरते ही पुल को गिरते देखा जा सकता है। हादसे के बाद प्रशासन ने यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी कर दिया है।

