दिल्ली के उद्योग भवन के पास स्थित लेबर झुग्गी बस्ती में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। सुबह करीब 3 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते लगभग 200 अस्थायी टिन शेड मजदूर कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। बस्ती में मौजूद एलपीजी सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 20 दमकल

गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी मजदूर के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि फायर ऑपरेशन के दौरान एक दमकलकर्मी की आंख में मामूली चोट आई है।

