अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में दो दिवसीय खेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने उपस्थित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेल विश्व का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ है, जो खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है। ऐसे खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग निरंतर अभ्यास, धैर्य, अनुशासन एवं समर्पण से होकर गुजरता है। यदि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर पूरी मेहनत और लगन से आगे बढ़ें तो वे भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। मौके पर उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को नशा न करने की शपथ दिलाई तथा जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *