नशा मुक्त झारखंड की ओर कदम, ग्रामीणों को किया गया जागरूक |

नशा मुक्त झारखंड की ओर कदम, ग्रामीणों को किया गया जागरूक |

झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत डाड़ी प्रखंड के बांसकुदरा पंचायत में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। अभियान में 10 पंचायतों के 63 आंगनबाड़ी केंद्रों से कुल 756 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन अपनाने का संदेश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *