पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित विधि व्यवस्था की समस्या से निपटने हेतु मॉक ड्रील कराया गया। मॉक ड्रील के दौरान पुलिस उपाधीक्षक(मु0), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ एवं महेशपुर तथा सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहें। मॉक ड्रील में पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों, दंगाईयों को पकड़ने हेतु अश्रु गैंस एवं

वाटर कैनन का प्रयोग का अभ्यास कराया गया। नगर थाना क्षेत्र के सिद्धो कान्हू पार्क से रविन्द्र चौक, अटल चौक, हाटपाड़ा, बिरसा चौक, अम्बेदकर चौक, हरिणडांगा बाजार होते हुए गाँधी चौक तक फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान पाकुड़वासियों से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु अपील किया गया।

