मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। विक्रोली वेस्ट स्थित जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड यानी जेवीएलआर पर श्यामलाल सोहनलाल गुप्ता चौक के पास सनसिटी कॉम्प्लेक्स के निकट एक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

