मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र विधि व्यवस्था संधारण हेतू पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के नेतृत्व में, शहर के सिधो कान्हो पार्क, उपायुक्त आवास के पास से 14 मॉकड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के उपरांत पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि

मुहर्रम सही तरीके से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 क्यूआरटी टीम पर्व पर पूरे जिले के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगे।

