कैमूर जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। आईपीएस अधिकारी शिखर चौधरी ने मंगलवार को एसपी का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने साफ कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए एसपी ने कहा कि कैमूर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अवैध शराब

और उत्पाद विभाग से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली लूट, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिखर चौधरी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने का संदेश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने जिले की जनता से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपनी शिकायतें उनके सामने रखें, जिनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
