हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने संसदीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने संसद में 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर राष्ट्रीय और राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन किया। सांसद ने जनहित से जुड़े 211 सवाल उठाए और 31 महत्वपूर्ण बहसों में भाग लिया। रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हजारीबाग टाउन से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों

का परिचालन शुरू हुआ, जबकि कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य जारी है। सामाजिक सरोकारों के तहत 202 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह, 22 हजार से अधिक महिलाओं को लहंगा वितरण और खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद मनीष जायसवाल ने दावा किया कि वे विकास, सेवा और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लगातार क्षेत्र और संसद दोनों जगह सक्रिय रहे हैं।

