आसनसोल के हीरापुर थाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार सैयद इकबाल को मंगलवार को कमर में रस्सी बांधकर बर्णपुर के सुभाष पल्ली से रहमत नगर मोड़ तक पैदल ले जाया गया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, 20 जून को सैयद इकबाल के खिलाफ हीरापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार

को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायालय ने उसे सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इसी क्रम में आरोपी को घटनास्थलों और संबंधित क्षेत्रों में ले जाकर पूछताछ एवं जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल हीरापुर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

