अन्नदा महाविद्यालय, हजारीबाग के ईको-क्लब के तत्वावधान में 22 जून 2026 को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में पर्यावरण एवं सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता, सामान्य ज्ञान, त्वरित चिंतन क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि डॉ. मीना श्रीवास्तव थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकाश गोराइ ने किया, जबकि सोनू कुमार ने

स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में चार टीमों—ए, बी, सी और डी—ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद टीम ए के प्रिया चंद्रवंशी और विवेक राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम सी द्वितीय, टीम डी तृतीय तथा टीम बी चतुर्थ स्थान पर रही। ऑडियंस राउंड में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. सौगत सरकार, बीरेन्द्र कुमार सुमन सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

