हजारीबाग की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क मेहंदी मेकिंग एवं जुम्बा डांस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 26, 27 और 28 जून 2026 को आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा मेहंदी कला और जुम्बा डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन सदर विधायक कला एवं संस्कृति प्रतिनिधि सुबोध आकाश सिन्हा और संस्था

के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को सोहराय पेंटिंग और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इच्छुक प्रतिभागियों को पूर्व पंजीकरण कराना होगा। सीमित सीटों को देखते हुए जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। कार्यक्रम का संचालन श्रुति रॉय ने किया।

