उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जान बचाने के लिए कई छात्र खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से नीचे कूदते नजर आए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग बुझाने और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई छात्रों को चोटें आई हैं, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

