बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। तेज प्रताप का आरोप है कि उनके आवास से पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, लैपटॉप, आईपैड, हार्ड डिस्क और चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के अनुसार, 22 जून की रात मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए

देखा गया। तेज प्रताप ने दावा किया है कि उनके ड्राइवर और एक अन्य सहयोगी इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। गौरतलब है कि हाल ही में तेज प्रताप ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और अन्य लोगों पर भी साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

