पंजाब के बठिंडा में भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने विशाल नगर स्थित क्लीनिक के बाहर पेट्रोल से भरी बोतल फेंकी और मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में एक स्कूटी

और कुछ पौधों को नुकसान पहुंचा है, जबकि क्लीनिक की खिड़की पर जलने के निशान मिले हैं। हमले के समय क्लीनिक में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई और डॉ. गर्ग को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक पेट्रोल बम फेंकते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

