हजारीबाग पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस पहुंचकर डिलीवरी बॉय के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान डिलीवरी कर्मियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही उन्हें मादक पदार्थों

और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 पर देने की अपील की गई। पुलिस ने हाल के चैन छिनतई मामले में प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध अपराधियों की तस्वीरों की जानकारी भी साझा की। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

