खबर कैमूर से है जहां भभुआ प्रखंड द्वारा कराए गए कार्यों में खानापूर्ति कर पैसे की लूट घसोट का बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप,किए जांच कर कार्रवाई की मांग,आरोप है कि भभुआ प्रखंड के 22 पंचायतों में बिना गैबियन (चचड़ा) सुरक्षित किए ही केवल 10 परसेंट किया गया वृक्षा रोपण,आवेदन के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई,इस मामले पर संज्ञान लेते हुए भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम को किया तैयार जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई, वहीं इस मामले पर भभुआ प्रखंड के बीस सूत्री के जिलाध्यक्ष सोना चौबे एवं प्रखंड उपाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया कि भभुआ प्रखंड के सभी 22 पंचायत में मनरेगा द्वारा कराए गए वृक्षारोपण एवं मिट्टी खुदाई सहित अन्य कार्यों में लूट और अनियमितता किया गया है. जिसमें धरातल पर 10% भी पौधारोपण का कार्य नहीं किया गया है और ना ही पौधा की सुरक्षा के लिए गए गैबीयन (चचड़ा ) बनाया गया है, इसको लेकर हम लोगों ने फरवरी माह में मामले की जांच की मांग किए थे, उसके के बाद भी ना तो जांच हुआ और नहीं हमें कोई रिपोर्ट मिला, इसको

लेकर हमने भभुआ बीडीओ को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने की अपील किया गया है, क्योंकि जो भी काम प्रखंड में मनरेगा के द्वारा कराया गया है, वह मिट्टी खुदाई का हो या नहर खुदाई का हो या पैन बनाने का या पौधा रोपण का हो किसमें कितनी रकम की निकासी किया गया है इसका जांच टिम बनकर जांच हो,ताकि सरकारी योजना का लाभ जनता को धरातल पर मिल सके, वहीं इस मामले पर भभुआ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 20 फरवरी को मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों में जांच को लेकर बीस सूत्री के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा आवेदन प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ को दिया गया था, लेकिन उस समय आश्वासन दिया गया लेकिन जांच नहीं हुआ. इसको लेकर मै बीडीओ से मांग करूंगा कि जब ये लोग बार बार आरोप लगा रहे हैं, कि धरातल पर 10 परसेंट भी काम नहीं हुआ है तो, इसको लेकर एक जांच टिम बनाया जाए और इस जांच टिम में बीस सूत्री के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भी शामिल किया जाय, क्योंकि सरकार की योजनाओं को धरातल पर दिखाना ही हमारा काम है, अगर जांच में कमियां पाई जाती है तो उसपर कार्रवाई भी किया जाए, वह इस मामले पर भभुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मनरेगा योजना में 20 सूत्री में अनियमितता की शिकायत की गई है.इसके लिए मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्यों की सूची मांगी गई है.सूची आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी.इसके साथ ही पांच सदस्य टीम बनाया जाएगा जो भभुआ प्रखंड के 22 पंचायत में जाकर मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का जांच करेंगे, हम चाहेंगे कि इसमें बीस सूत्री के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी सदस्य बने, क्योंकि उनके द्वारा जो भी आरोप लगाया गया है वह उनके सामने जांच हो।

