देशभर में आयोजित NEET री-एग्जाम के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक छात्रा परीक्षा केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से देर से पहुंची थी, जिसके कारण उसे प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए छात्रा को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद छात्रा भावुक हो गई और केंद्र के बाहर ही रोने

लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, परीक्षा नियमों को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि क्या ऐसे मामलों में कुछ राहत दी जानी चाहिए या नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

