भारतीय शेयर बाजार ने नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत शानदार तेजी के साथ की है। सोमवार को बाजार खुलते ही खरीदारी का जोर देखने को मिला, जिससे निफ्टी एक बार फिर 24,100 के स्तर को पार कर गया। वहीं सेंसेक्स भी करीब 270 अंकों की बढ़त के साथ 77,177 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। सिप्ला, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के

शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। वहीं एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी बाजार को सहारा दिया। हालांकि इंडिगो, टाइटन और कुछ अन्य शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव कम होने और निवेशकों का भरोसा लौटने से बाजार में आगे भी सकारात्मक रुख बना रह सकता है।

