कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस के ‘संकल्प समावेश’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge नाराज हो गए। कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री D. K. Shivakumar के समर्थन में लगातार ‘डीके-डीके’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। बार-बार नारेबाजी होने पर खरगे ने अपना भाषण बीच में रोक दिया और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कांग्रेस का कार्यक्रम है और

संगठन की ताकत किसी एक नेता से बड़ी होती है। खरगे ने यह भी कहा कि कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है और अनुशासनहीनता करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान डीके शिवकुमार भी कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील करते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

