उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav को निशाना बनाते हुए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सपा पर जातिवाद को बढ़ावा देने और सरकारी नौकरियों व प्रशासनिक पदों पर पक्षपात करने के आरोप लगाए गए हैं। पोस्टरों पर लिखे संदेशों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी

तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों को लगाने के पीछे कौन लोग या संगठन हैं। इससे पहले मई में भी ऐसे ही पोस्टरों को लेकर विवाद हुआ था। अब एक बार फिर पोस्टर वॉर ने यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

