दुनियाभर के ऊर्जा बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई चेतावनी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 78 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि हिजबुल्लाह के हमले जारी रहे या होर्मुज

जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश की गई, तो अमेरिका कड़ा कदम उठा सकता है। इस बयान के बाद वैश्विक बाजार में तनाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कीमतों में यह तेजी जारी रही तो भारत जैसे तेल आयातक देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी महंगे हो सकते हैं, जिससे महंगाई पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

