झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम विभाग ने 27 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 22 और 23 जून को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक

गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं 23 से 27 जून के बीच कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में गुमला के चैनपुर में सबसे अधिक 40.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

