उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तंत्र विद्या के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गजरौला निवासी कथित तांत्रिक जाने आलम पर किसान आकाश चौधरी से करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। शुरुआत में 10 हजार रुपये लेकर 20 हजार वापस कर उसने आकाश का भरोसा जीत लिया। इसके बाद किसान ने अपनी जमीन तक बेच दी और

धीरे-धीरे करोड़ों रुपये आरोपी को सौंपता गया। जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इस बीच नोटों की गड्डियों के सामने तंत्र-मंत्र करते हुए आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

