केरेडारी स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना से लंबे समय बाद रविवार को कोयला डिस्पैच शुरू हो गया। एनटीपीसी प्लांट के लिए कोयले से लदे चार हाइवा उड़सू रोड से रवाना किए गए। बताया गया कि परियोजना में कोयला उत्पादन जारी था, लेकिन डिस्पैच को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था। त्रिपक्षीय वार्ता के बाद खनन कंपनी सुशी इंफ्रा द्वारा 110 स्थानीय लोगों को रोजगार देने और सोसाइटी के माध्यम से एक करोड़ रुपये का ठेका स्थानीय लोगों को

देने पर सहमति बनी, जिसके बाद कोल डिस्पैच का रास्ता साफ हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सीसीएल के अनुसार परियोजना में लगभग 10 लाख टन कोयले का स्टॉक मौजूद है। वहीं, सुशी इंफ्रा के जीएम आर.एस. यादव की रैयतों से बेहतर समन्वय और कार्यशैली की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

