अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एवं रिटायरीज एसोसिएशन (झारखंड) के हजारीबाग क्षेत्रीय सदस्यों द्वारा विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 69 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व, निर्धारित प्रोटोकॉल तथा सुरक्षित अभ्यास के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। योग

प्रशिक्षक गौतम कुमार मिश्रा एवं विद्यासागर प्रसाद ने योगासनों की सही विधि और उनके लाभों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सहज और सुरक्षित योग करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया तथा योग को स्वस्थ, संतुलित और सुखमय जीवन की कुंजी बताया गया।

