मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी गांव में मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक बरकट्ठा अंचल और थाना प्रभारी बरकट्ठा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आमजनों को संदेश दिया गया कि सभी समुदाय मिल-जुलकर पर्व मनाएं और किसी भी

प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल जानकारी नजदीकी थाना को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि हजारीबाग पुलिस 24×7 जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।

