अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग, हजारीबाग में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन और महर्षि पतंजलि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षिका अनीता कुमारी ने योग के शारीरिक, मानसिक और

आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम देन है और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना भारत के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

