योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: विधायक प्रदीप प्रसाद |

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: विधायक प्रदीप प्रसाद |

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने जनसेवा कार्यालय में हजारीबागवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमारे शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक जीवन में संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सुखी और श्रेष्ठ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल और सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। वर्तमान में विश्व के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा

कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर हम सभी स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, सुदेश चंद्रवंशी, हरिश श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, आनंद देव, सुनील मेहता, प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद, विवेक सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साक्षी राणा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, मनमीत अकेला, राजेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सदर पूर्वी कोलेश्वर रजक, विधायक प्रतिनिधि सदर पश्चिमी चौधरी साहू, विधायक प्रतिनिधि दारू दिलीप साहू, विधायक प्रतिनिधि नगर निगम बलराम शर्मा, विधायक प्रतिनिधि कटकमसांडी पश्चिमी सुमन राय, विधायक प्रतिनिधि कटकमसांडी पूर्वी रामकुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि नगर पूर्वी पंडल यादव, विधायक प्रतिनिधि नगर पश्चिमी सौरभ सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग विनोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि भूमि संरक्षण विभाग अशोक राणा, विधायक प्रतिनिधि सोशल मीडिया प्रभारी मनदीप यादव, विधायक प्रतिनिधि संस्कृति कला सुबोध सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि जिला परिषद राजेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लघु सिंचाई प्रीत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि वन एवं पर्यावरण विभाग कृष्णा साहू, विधायक सह प्रतिनिधि महिला बाल विकास विभाग हेमंती देवी, विधायक प्रतिनिधि महिला एवं बाल विकास विभाग फुलवा कच्छप, विधायक प्रतिनिधि खेलकूद दिलीप गोप, विधायक योजना प्रतिनिधि रामावतार शर्मा, विधायक सदर प्रखंड कार्यालय प्रभारी बिरजू रवि, विधायक कटकमसांडी कार्यालय प्रभारी मनीष चौधरी, विधायक प्रतिनिधि बिजली विभाग सुरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग राजेश यादव, कटकमदाग विधायक कार्यालय प्रभारी राजेश ठाकुर, कार्यालय प्रभारी विजय निषाद, निजी सहायक व मीडिया प्रतिनिधि चंदन सिहं, मंडल अध्यक्ष कटकमसांडी पूर्वी प्रकाश कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। योगाचार्य सोनू पाण्डेय व अंजू कुमारी ने योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *