अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला आयुष समिति द्वारा कर्जन ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन, सचिव डॉ. प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष सुदेश कुमार सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस दौरान नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, आयुष विभाग के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोगों के साथ सामूहिक

योगाभ्यास किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और अनुशासित दिनचर्या का आधार है। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे नियमित रूप से अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की।

