अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग के वेलबीइंग एंड रेजिलिएंस क्लब द्वारा एनसीसी और एनएसएस के सहयोग से विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य Neelmani Mukherjee के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है।

इस अवसर पर योगाचार्य कुमार सोमनाथ ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

