12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने परिवार और रेल विभाग के कर्मियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और आत्मिक संतुलन का संदेश दिया। योग सत्र में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई। इस अवसर पर

शेफाली गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवनशैली है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

