अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वच्छता स्वास्थ्य एवं पर्यावरण समिति द्वारा हजारीबाग झील परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर अरुण वर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग एवं ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग करने और इसे अपनी

दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर शैलेश चंद्रवंशी, अभिमन्यु प्रसाद खंडेलवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

