योग से तन-मन स्वस्थ और लक्ष्य प्राप्ति आसान: महंत विजयानंद दास |

योग से तन-मन स्वस्थ और लक्ष्य प्राप्ति आसान: महंत विजयानंद दास |

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली ,हजारीबाग में 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।। कार्यक्रम का आरंभ बड़ा अखाड़ा, हजारीबाग के महंत विजयानंद दास जी, हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक, ब्रजेश कुमार सिंह, विद्यालय के सचिव, डॉ जयप्रकाश आनंद एवं प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने महर्षि पतंजलि एवं भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया l मौके पर महंत विजयानंद दास ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी l उन्होंने योग संदेश देते हुए कहा – करो योग रहो निरोग l नियमित योग के करने से शरीर निरोग रहता है l आप सभी भैया- बहन आज संकल्प ले कि हम प्रतिदिन योग करेंगे lयोग के करने से आपका शरीर स्वस्थ रहेगाl इस अवसर पर उन्होंने कहा- विद्या भारती जो जीवन मूल्यों की शिक्षा भैया – बहनों को देते आ रही है lवह अन्यत्र दुर्लभ हैl यही कारण है कि यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं l उन्होंने कहा माता मातृभूमि एवं मातृभाषा की रक्षा करने के लिए आप सभी अपने जीवन को समर्पित कर दें ।

आप तन व मन से स्वस्थ रहेंगे तभी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए नियमित योग एवं प्राणायाम करने की आवश्यकता है ।उन्होंने भैया- बहनों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प करवाया । मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा- योग से मन मस्तिष्क एकाग्र होता है मन को शांति मिलती है एवं आत्मबल मजबूत होता है ।योग करने से समग्र विकास संभव है ।योग समाज से जोड़ने का माध्यम है ।योग से चित की शुद्धता होती है। उन्होंने भैया- बहनों से प्रतिदिन योग करने की बात कही । कार्यक्रम में विद्यालय के भैया’ बहन, सेकंड ऑफिसर राजीव रंजन के निदेशन में एनसीसी विभाग के 47 कैडेट विद्यालय के , आचार्य बंधु -भगिनी एवं कर्मचारीगण ने विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कियाl अंतरराष्ट्रीय योग के इस कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से द्वादश कक्षा में पढ़ने वाले भैया- बहनों ने भाग लिया lकार्यक्रम में योग स्थापना मंत्र एवं प्राणायाम, आसन एवं सूर्य नमस्कार आचार्य रणजीत सिंह यादव के द्वारा कराया गया l कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने करवायाl मौके पर आचार्य अनिल कुमार, भैया- बहन ,आचार्य बंधु -भगिनी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *