अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग केंद्र और योगसरिता योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रसारण विश्वविद्यालय के डिजिटल स्टूडियो से किया गया, जिसमें विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक सरिता शर्मा ने योगासन और प्राणायाम की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में कुलपति Chandra Bhushan Sharma, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और

बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय के अधीन 120 केंद्रों पर गूगल मीट के माध्यम से एक साथ योगाभ्यास कराया गया, जबकि सैकड़ों छात्र यूट्यूब लिंक के जरिए जुड़े। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, शवासन सहित कई योगासन और अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

