अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद Manish Jaiswal शामिल हुए। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग शिक्षिका वर्षा डे के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम

नहीं, बल्कि बेहतर और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन और अध्यक्ष करण जायसवाल ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

