विश्व योग दिवस के अवसर पर जी.एम. महाविद्यालय, इचाक परिसर में प्रखंड स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान इचाक कोर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक डॉ. कौशल कुमार मेहता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। महाविद्यालय प्रभारी

पंकज कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सकारात्मक सोच प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “करे योग, रहे निरोग” रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

